ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नए भारतीय न्याय संहिता नियमों की दी जानकारी।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नए भारतीय न्याय संहिता नियमों की दी जानकारी।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नए भारतीय न्याय संहिता नियमों की दी जानकारी।

हल्द्वानी स्थित ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में दिनांक 9 अगस्त को स्थानीय पुलिस ने छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नए भारतीय न्याय संहिता नियमों के बारे में जानकारी देना और उन्हें विभिन्न अपराधों से सावधान रहने के लिए जागरूक करना था।

सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को विभिन्न अपराधों, जैसे कि मॉब लिंचिंग, आत्महत्या के प्रयास, यातायात नियमों का उल्लंघन, चोरी, दुर्घटनाएं और महिला सुरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने छात्रों को बताया कि किन परिस्थितियों में पुलिस की मदद ली जा सकती है और कानूनी मामलों में कैसे आगे बढ़ा जाए। छात्रों को साथ ही FIR रजिस्ट्रेशन और साइबर क्राइम संबंधित जानकारी भी दी गई।
मौजूदा आईपीसी धाराओं में किए गए संशोधनों और नए प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान छात्रों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे और अपनी चिंताओं को साझा किया। इस सत्र में शिक्षकों ने भी भाग लिया और उन्हें भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। एसआई पुष्कर सिंह लसपाल, नरेंद्र मेहरा और श्यामपाल रावत ने छात्रों के सभी सवालों का विस्तार से उत्तर दिया।

ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “छात्रों की सुरक्षा और जागरूकता हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस के इस प्रयास से हमारे छात्रों को कानून और सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। हम ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों का स्वागत करते हैं।”

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!