लालकुआं
आज लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने जिला खनन न्यास फंड के तहत लालकुआं विधानसभा मे कई सड़को का शिलान्यास किया। जिसमें मुख्य रुप से 12.51लाख की लागत से धौलाखेड़ा, 8.90 लाख की लागत से खड़गपुर एंव 5.65 लाख की लागत से पेशकारपुर में सड़कों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विधायक दुमका ने भाजपा की रीति निति व विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और निरंतर संतुलित विकास करती आई है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, महामंत्री हरीश भट्ट , ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी , इंदर बिष्ट, भुवन प्रसाद , कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे , अशोक पडालनी , पूर्व जेस्ट ब्लाक प्रमुख तारा नेगी, महेंद्र नेगी, आदि लोग उपस्थित रहे।