राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

लालकुआ।

बिन्दूखत्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सम्मुख पुष्प आर्पित कर माल्यार्पण करते हुऐ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बिन्दूखत्ता भाजपा मडंल के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा सदैव देश को उन्नति के शिखर पर पहुचाने का प्रयास किया गया और वही प्रयास देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। आज देश मोदी के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगनी उन्नति कर रहा है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो को साकार किया जा रहा है। भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला ने कहा कि रक्त को किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता और मेडिकल साइंस में रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए,क्योंकि आप का दिया हुआ रक्त किसी का जीवन बचा सकता है ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर ढेरों भ्रांतियां फैली हुई है रक्तदान करने से शरीर पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि नया रक्त बनने की प्रक्रिया गति पकड़ती है और शरीर स्वस्थ बना रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष अनिवार्य रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गोविंद दानू जी ने किया
जिला प्रभारी पुष्कर काला, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,
मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, उमेश शर्मा, दिनेश खुल्बे, संजीव शर्मा, कमल मुनि कुंदन चुफाल, भरत नेगी, दीवान सिंह बिष्ट जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, गोविंद मेहता, भवानी सती, विनोद श्रीवास्तव, किशन पाण्डे, सुरेश सुयाल, नंदन गोस्वामी, विनोद शर्मा, महेश फुलारा, सुशील यादव, धर्मेंद्र कोरंगा, आनंद रावल, राकेश देवराड़ी, दीवान सिंह भाकुनी, शेर सिंह दानू, संजय भट्ट, कल्याण सिंह साही, त्रिलोक सिंह राणा, किशन मेलकानी, महेंद्र सिंह शाही, खिलाफ सिंह बसेड़ा, सोनू सुयाल, ललिता बहुगुणा, तारा दानू, जानकी देवी, कमला चौबे, हंसी बिष्ट, नंदी टाकुली, कविंदर कोरंगा, कमल मिश्रा, दीपक सुयाल, संजय जोशी, गणेश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, हरीश नाथ, विपिन राजभर, देवेंद्र जग्गी, कृपाल नेगी, गंगा सिंह मेहरा, राहुल खत्री, रमेश बिष्ट, गोविंद कोरंगा, ईश्वर कोरंगा, ईश्वर नेगी, गजेंद्र सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, सुरेश संभल, हरिओम भैसोरा, नवीन कार्की, अशीत हलदर, राकेश कुमार, विशंभर तिवारी, विनोद देवराड़ी, प्रकाश जोशी, विनोद ततराड़ी, गणेश कांडपाल, कैलाश जोशी, अर्जुन भंडारी, देवेंद्र बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!