युवा जोश, स्वच्छ छवि: कपिल राणा बने जग्गी बंगर के निर्विरोध उप-प्रधान
जग्गी बंगर। लोकतंत्र की असली ताकत तब दिखाई देती है जब युवा, शिक्षित, ईमानदार और समाजसेवा के प्रति समर्पित लोग नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं। ग्राम पंचायत जग्गी बंगर के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि प्रख्यात आरटीआई कार्यकर्ता एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री कपिल राणा को सर्वसम्मति से निर्विरोध उप-प्रधान चुना गया है। उनका निर्विरोध चयन इस बात का प्रमाण है कि ग्रामवासियों ने उनकी ईमानदारी, निस्वार्थ सेवा, पारदर्शी कार्यशैली और भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनके निरंतर संघर्ष पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कपिल राणा ने एक सजग आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में जनहित के अनेक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। जनता के हकों की लड़ाई लड़ना और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाना उनकी पहचान रही है। अपनी साफ-सुथरी छवि, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों के बीच एक विश्वसनीय एवं जुझारू युवा नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। अब उप-प्रधान के रूप में उनसे ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, जवाबदेही और तेज़ विकास कार्यों की नई उम्मीदें जुड़ गई हैं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित उप-प्रधान कपिल राणा ने ग्राम पंचायत जग्गी बंगर की ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मल जग्गी पवार एवं प्रधान प्रतिनिधि श्री भुवन सिंह पवार का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं ग्राम प्रधान श्रीमती निर्मल जग्गी पवार जी एवं प्रधान प्रतिनिधि श्री भुवन सिंह पवार जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि उनके तथा समस्त ग्रामवासियों के भरोसे पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरूँगा तथा हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दूँगा।”
इस दौरान बधाई देने वालों में जग्गीबंगार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवन सिंह पवार,ग्राम प्रधान निर्मला जग्गी पवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी, ग्राम प्रधान मुकेश दुमका, प्रधान प्रतिनिधि कार्तिक बमेटा, योगेश दुमका, राहुल दुमका अमन सुनाल, पूर्व प्रधान कैलाश दुमका, समाजसेवी जसवीर उत्तराखंडी मौजूद रहे।

