बमेटा बंगर खीमा में दीपक भट्ट बने निर्विरोध उप प्रधान
ग्राम सभा बमेटा बंगर खीमा में उप प्रधान पद के लिए सर्वसम्मति बनी। गांव के सभी वर्गों के समर्थन से दीपक भट्ट को निर्विरोध उप प्रधान घोषित किया गया। नामांकन वापसी के बाद कोई अन्य प्रत्याशी न होने पर निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें विजेता घोषित किया।
निर्विरोध चुने जाने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटी।
दीपक भट्ट ने कहा कि “गांवासियों ने जो भरोसा जताया है, मैं उसे पूरा करूंगा। प्रधान के साथ मिलकर पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दूंगा। सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक बिना भेदभाव पहुंचाया जाएगा।”
गांव के बुजुर्गों ने कहा कि दीपक की ईमानदारी और मेहनत के कारण ही सर्वसम्मति बनी। प्रशासन जल्द ही उन्हें शपथ दिलाएगा। गांववासियों को उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में बमेटा बंगर खीमा विकास की नई मिसाल बनेगा।