जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित
लालकुआं।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार मंगलवार को तहसील लालकुआं में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। यह सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से प्रदान की गई।
कार्यक्रम में गोविंद सिंह राणा ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के निर्देशानुसार लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान लालकुआं मंडल उपाध्यक्ष हरीश नैनवाल, लालकुआं एसडीएम रेखा कोहली सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गोविंद सिंह राणा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना जनसेवा का महत्वपूर्ण कार्य है और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।