लालकुआं: हल्दूचौड़ चौकी पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, 17 फड़-ठेलियों के चालान, 4250 रुपये जुर्माना
लालकुआं, दिनांक 14/10/2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुआं तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के पर्यवेक्षण में आज चौकी हल्दूचौड़ पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ द्वारा पुलिस टीम के साथ हल्दूचौड़ क्षेत्र में सड़क व हाईवे के किनारे अवैध रूप से लगे फड़-ठेलियों को हटवाया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई भी की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर फड़-ठेली लगा रहे दुकानदारों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 17 लोगों के 250-250 रुपये के हिसाब से कुल 4250 रुपये के चालान की कार्रवाई की गई।
इसके अलावा व्यापारियों द्वारा सड़क पर अपनी दुकानों के आगे लगाए गए बोर्डों को भी हटवाया गया। पुलिस द्वारा सभी व्यापारियों और फड़-ठेली स्वामियों को कड़ी हिदायत दी गई कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सड़क, फुटपाथ या हाईवे किनारे अतिक्रमण कर फड़-ठेली, दुकान या बोर्ड न लगाए, जिससे आम जनता को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया तो नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

