भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं: सुरेंद्र सिंह लोटनी
राजीव नगर बिंदुखत्ता में रामलीला के तृतीय दिवस का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लालकुआं। राजीव नगर, बिंदुखत्ता प्रथम में आयोजित रामलीला के तृतीय दिवस का शुभारंभ नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत है। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।