स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के चोपड़ा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत भाजपा ने किया वृक्षारोपण
कालाढूंगी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालाढूंगी विधानसभा के चोपड़ा स्थित बूथ संख्या 61 में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के सह-संयोजक महेंद्र नेगी के आवास पर आयोजित हुआ। इस दौरान फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर चलने वाला जनअभियान होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के साथ स्थानीय शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष इंदु जीना ने की। इस अवसर पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खीमा शर्मा का स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी, मंडल मंत्री सुरेंद्र सूर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या, पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक देवेंद्र सिंह जीना, वरिष्ठ नेता पूरन अधिकारी, हेमंत कनवाल, प्रदेश प्रवक्ता जीवन मेहरा, राहुल चौहान, आनंद बोरा, प्रकाश सिंह रावत, धीरज मेहरा, ललित पांडे, शिव सिंह बिष्ट, कमला देवी, इंद्रा कुंवर, शांति फुलारा, मुन्नी जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष सोबन सिंह, जिला अध्यक्ष गणेश लाल साह, राम दत्त गहतोड़ी, गणेश जीना, प्रमोद बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज पांडे, प्रताप बोरा, नितिन जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।
