एस0ओ0जी0 नैनीताल व चौकी हल्दूचौड थाना लालकुवाँ पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1.022 किलोग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को किया गिफ्तार 02 अभियुक्त फरार
आज दिनाँक 13/06/2026 को मिशन ड्रग फ्री देवभूमि आँपरेशन प्रहार को साकार करने के उदेश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशन मे नशे की तस्करी मे अकुश लगाने एव तस्करो के विरुद्ध कडी कार्यवाही के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक लालकुवाँ, प्रभारी निरीक्षक लालकुवाँ के कुशल पर्यवेक्षण मे अभियुक्त राम सिह दानू पुत्र बाला सिह दानू निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुवाँ जिला नैनाताल उम्र 31 वर्ष को 1.022 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हीरन बाबा मन्दिर के पास खैरानी हल्दूचौड से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से अवैध चरस के परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कार रजिस्टेशन न0 यू0के0 04 ए0एस0 9754 अल्टो रग काला को अभियोग मे कब्जे मे लिया गया है अभियुक्तगणो द्वारा मिलकर अवैध चरस का क्रय- विक्रय किया जाता है। अभियुक्त दीपक दानू पुत्र हयात सिह निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुवाँ जिला नैनाताल, गोपाल नाथ गोस्वामी पुत्र कुवँर नाथ निवासी हल्दूचौड डीना थाना लालकुवा जिला नैनीताल मौके से फरार हो गये। जिनके खिलाफ नियमानुसार धारा 29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा मे मुकदमा अपराध सख्या – 87/2026 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम राम सिह दानू व अन्य तफ्तीसी पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
फरार अभियुक्तो का विवरण- दीपक दानू पुत्र हयात सिह निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुवाँ जिला नैनाताल, गोपाल नाथ गोस्वामी पुत्र कुवँर नाथ निवासी हल्दूचौड डीना थाना लालकुवा जिला नैनीताल
बरमादगी का विवरण-1.022 किलोग्राम अवैध चरस
2-अवैध चरस के परिवहन मे प्रयुक्त कार यू0के0 04 ए0एस0 9754 अल्टो रग काला
पूछताछ का विवरण – गिरफ्तार अभियुक्त राम सिह दानू पुत्र बाला सिह दानू निवासी इन्दिरानगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुवाँ जिला नैनाताल उम्र 31 वर्ष से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि अभियुक्त अपने फरार साथियो के साथ मिलकर चरस बेचने का काम करते है जो भी पैसा चरस बेचने से लाभ का मिलता है उसे बराबर हिस्सो मे बाट लेते है ।
गिरफ्तारी टीम का विवरण –
1-उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड कोतवाली लालकुवाँ।
2- हेड कानि0 13 ना0पु0 कुन्दन सिह कठायत(एस0ओ0जी0)
3-कानि0 58 ना0पु0 भूपेन्द्र जेष्ठा(एस0ओ0जी0)
4- कानि0 अनिल गिरी(एस0ओ0जी0)
5-कानि0 कुबैर सिह राणा चौकी हल्दूचौड