प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार दूसरा फरार।

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार दूसरा फरार।

प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार दूसरा फरार।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम के द्वारा एक आरोपी को 78 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए रेशमबाड़ी से एक आरोपी अलीम पुत्र अहमद हुसैन निवासी रेशमबाड़ी को गिरफ्तार किया गया। जबकि अलीम का भाई नसीम दूकान छोड़कर मौके से फरार हो गया। टीम के द्वारा अलीम के कब्जे से 78 किलो प्रतिबंधित मांस, एक चाकू, कुल्हाड़ी, सूजा, लकड़ी का गुटका, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, काली पानी का पैकेट सहित 5980 रुपए की नगदी बरामद की है। प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए 78 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया और मांस के सैंपल दिए गए हैं। बताया जा रहा है गिरफ्तार किया गया आरोपी पिछले लंबे समय से प्रतिबंधित मांस बेचने का काम किया करता था। अब टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Share post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!