हल्दूचौड़ चौराहे पर CNG कैंटर से गैस रिसाव, हल्दूचौड़ पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सूचना मिली कि हल्दूचौड़ चौक चौराहे में एक CNG गैस के कैंटर से चलते-चलते गैस रिसाव हो रहा है और चालक कैंटर छोड़कर भाग गया है।
इस सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी उप निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी मय टीम तत्काल मौके पर पहुंचे तो हल्दूचौड़ चौराहे में बीच सड़क में खड़ी कैंटर रजि० नंबर UP 25 JT 3733 में रखे गैस सिलेंडरों से काफी गैस रिसाव हो रहा था।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर यातायात को सुरक्षित रूप से रोका गया तथा कैंटर में रखे सिलेंडरों के वॉल्व सावधानीपूर्वक बंद किए गए। इसके बाद वाहन कैंटर को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया गया।
गैस रिसाव में कोई जनहानि नहीं हुई। गैस कैंटर को सुरक्षित रवाना किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।
चालक का नाम जितेन्द्र कुमार पुत्र मान सिंह बताया गया है।