विधायक के जन्मदिन पर सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित
लालकुआं। विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को संजय नगर-3 स्थित अंबेडकर पार्क में सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 73 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अलावा श्रमिकों के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण की सुविधा तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र वासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और पंजीकरण की जानकारी प्राप्त की।
अंबेडकर पार्क में सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कुंदन चुफाल, भाजपा युवा मोर्चा नेता मनीष बोरा, जगदीश पंत, रमेश कुनियाल, प्रकाश आर्य, कमल पांडे, विशन बोहरा, ईश्वर नेगी, देवेंद्र बिष्ट, अर्जुन भंडारी, ईश्वर कोरंगा, गणेश कांडपाल, पूरन शाही, हेमा कांडपाल, सरिता बोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।