विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग
लालकुआं।
भारतीय जनता पार्टी मंडल हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका ने लालकुआं थाने में तहरीर देकर 56-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक के संबंध में सोशल मीडिया पर अभद्र, आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दी गई तहरीर में मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक आईडी के माध्यम से 56-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक के संबंध में ऐसी टिप्पणी की गई है, जिससे विधायक की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के साथ ही सामाजिक माहौल प्रभावित होने की आशंका है।
तहरीर में पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रचलित कानून के तहत कार्रवाई करने तथा आपत्तिजनक पोस्ट/टिप्पणी को सोशल मीडिया से हटवाने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की आपत्तिजनक एवं भ्रामक टिप्पणियां न किए जाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।
तहरीर में शिकायतकर्ता के रूप में अनिल दानू पुत्र गोपाल दानू का नाम दर्ज है। शिकायत दिनांक 13 अगस्त 2026 को बिंदुखत्ता, लालकुआं से संबंधित बताते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका द्वारा थाना पुलिस को सौंपी गई है।