प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया सम्मानित
लालकुआं।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरुपति वेंकट हॉल गोरपड़ाओ में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक 90% से ज्यादा प्राप्त करने वाले क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और सफलता उनके परिवार, शिक्षकों तथा पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास बढ़ता है।
विधायक ने सम्मानित सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, हल्दूचौड़ भाजपा मंडल मंत्री विनोद भट्ट, करन बोरा, जगदीश जोशी, चिराग चावला, गोपाल पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

