अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को 53 पव्वे देशी / अंगेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार व एक अभियुक्त वांछित
डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्री हरबंश सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिह राना* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को 53 पव्वे देशी व अंगेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार गया है।
दिनांक 29.10.2026 को चौकी हल्दूचौड कोतवाली लालकुवा पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त वीरेन्द्र सिह बिष्ट पुत्र देव सिह निवासी पैठानी थाना थराली चमोली हाल किरायेदार- देवेन्द्र राठौड मकान मालिक चौपाल चौराहे के पास हल्द्वानी थाना मुखानी जिला नैनीताल को 53 पव्वे देशी / अंगेजी शराब के साथ जयपुर बीसा हल्दूचौड से गिरफ्तार किया गया है।
*अभियुक्त वीरेन्द्र सिह बिष्ट व अन्य के विरुद्ध थाना लालकुवा में FIR No. 171/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वांछित अभियुक्त-पकज चौहान निवासी धनपुरी पंचायतघर हल्द्वानी नैनीताल
पुलिस टीम –
1-उप निरीक्षक अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी चौकी हल्दूचौड
2- का0 कुबेर सिंह
3- का0 गणेश गिरी