लालकुआं विधानसभा के लिए गौरव का क्षण: युवा अधिवक्ता पंकज कवडवाल बने सहायक अभियोजन अधिकारी
लालकुआं:
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जयपुर खीमा निवासी युवा अधिवक्ता पंकज कवडवाल पुत्र श्री गोपाल कबड़वाल को राज्य सरकार द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और उनके गांव में हर्ष का माहौल है।
पंकज कवडवाल लंबे समय से वकालत के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और अपनी निष्ठा व मेहनत के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। सहायक अभियोजन अधिकारी के रूप में उनका चयन होने पर परिजनों, सहयोगियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पंकज की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।