वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाँ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी ,श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय लालकुआ, श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय लालकुआ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाजा में पंजीकृत मुकदमा अपराध सख्या-0165/2026 धारा -140(3) बी0एन0एस0 2023 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित गुमशुदा पवन पण्डा पुत्र रामचरन पण्डा निवासी हरकिशनपुर चोरगलिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल हाल निवासी दुम्काबंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड थाना लालकुआ जिला नैनीताल को खरर पजाब से किया गया बरामद।
विवरण-
दिनाँक 20/10/2026 को वादी भगवती प्रसाद पुत्र श्री मथुरा दत्त निवासी दुम्काबंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड थाना लालकुआ जिला नैनीताल की तहरीर दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से वह घर से लापता है। परिवार एवं रिश्तेदारों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार को आशंका है गुमशुदा का किसी युवती से संपर्क जो नशे की आदि थी गुमशुदा उक्त युवती के चुगल में होना बताया जा रहा था जानकारी के अनुसार, पवन पूर्व में चंडीगढ़ में रहकर नौकरी करता था। परिवार को यह भी संदेह है कि उक्त युवती ने घटना वाले दिन सुबह चैट के माध्यम से पवन से संपर्क कर उसे पैसे भेजे और अपने पास चंडीगढ़ बुलाया हो सकता है। पवन के अचानक लापता होने के कारण परिवार को उसके साथ किसी अनहोनी की गंभीर आशंका होने के सम्बन्ध में थाना हाजा में मुकमदा अपराध सख्या-0165/2026 धारा -140(3) बी0एन0एस0 2023 बनाम अज्ञात तफ्तीसी पंजीकृत किया गया। पतारसी सुरागरसी व मुखवीर की सूचना के आधार पर मुकमदावाला में गुमशुदा पवन पण्डा पुत्र रामचरन पण्डा निवासी हरकिशनपुर चोरगलिया थाना चोरगलिया जिला नैनीताल हाल निवासी दुम्काबंगर बच्चीधर्मा हल्दूचौड थाना लालकुआ जिला नैनीताल को सकुशल खरर पंजाब से बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
बरामदगी टीम-
1-उ0नि0 अर्जुन गिरी चौकी प्रभारी हल्दूचौड थाना लालकुआ
2- कानि0 गणेश गिरी चौकी हल्दूचौड
3-म0कानि0 लता जोशी
4-म0कानि0 रीना गंगवार