All news

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, 9 सितंबर को रुद्रपुर में होगा जबरदस्त धरना प्रदर्शन*

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, 9 सितंबर को रुद्रपुर में होगा जबरदस्त धरना प्रदर्शन*

*पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने प्रदेश में बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर राज्यव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी, 9 सितंबर को रुद्रपुर में होगा जबरदस्त धरना प्रदर्शन*

लालकुआं।संवाददाता

प्रदेश में महिलाओं के पर बढ़ रहे अत्याचार सहित भाजपा नेताओं द्वारा क्षेत्र में की जा रही गुंडागर्दी एवं अपराधिक क्रियाकलापों के खिलाफ आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में नैनीताल एवं उधम सिंह नगर जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रदर्शन व घेराव करेंगे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया, इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश में महिला उत्पीड़न की तेजी से बढ़ रही घटनाओं, भ्रष्टाचार, और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में आगामी 9 सितंबर को जबरदस्त प्रदर्शन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उक्त आंदोलन को लीड करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता, खासकर महिलाएं स्वयं को डरा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक है‌। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा प्रकरण एवं रानीखेत के विधायक के भाई के अंतरराष्ट्रीय नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में गोला बारूद के साथ गिरफ्तार होने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोनों मामलों में सख्त कदम उठाने की जोरदार मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अभिलंब सरकार द्वारा अपराधिक गतिविधियों में लिप्त भाजपा नेताओं को सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाया तो कांग्रेस आर पार की लड़ाई लड़ेगी, इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, बिंदुखत्ता ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शंकर तिवारी, कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह खनवाल, डा बालम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह मेहता, गिरधर बम, रूप सिंह जीना, रमेश जोशी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे l।

Share post
error: Content is protected !!