लालकुआं में विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
लालकुआं:
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मार्च 2026 (रविवार) को लालकुआं में एक विशाल नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा आयोजित किया गया है।
शिविर का आयोजन होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं (नरूला पेट्रोल पंप के समीप) में किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श एवं जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। इनमें जनरल फिजिशियन, छाती रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, मूत्र रोग विशेषज्ञ, गुर्दा रोग विशेषज्ञ तथा प्लास्टिक सर्जन शामिल रहेंगे।
शिविर में आने वाले मरीजों के लिए खून की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ईसीजी तथा फेफड़ों की जांच जैसी सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही असुविधा से बचने के लिए पहले से पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7520069055 पर संपर्क किया जा सकता है।