समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसईटी गोडापड़ाओ द्वारा विगत पाँच सालों से पहल की जा रही है। इस संस्था के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब तथा सिंगल पैरेंट परिवारों के बच्चों को पूरे वर्ष भर पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
एनजीओ की ओर से बच्चों को किताबें, कॉपियां , रजिस्टर, स्कूल बैग, शूज और अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाती है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी परेशानी के जारी रख सकें। इसके साथ ही संस्था की टीम द्वारा बच्चों को सप्ताह में तीन दिन सूक्र, शनि और इतवार को दो घंटे का निःशुल्क ट्यूशन भी दिया जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई में सुधार हो सके और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।
गोडापड़ाओ स्थित एनजीओ के कार्यालय में यह शैक्षणिक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किया जाता है। यहां बच्चों को न केवल शिक्षा दी जाती है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर शिविर लगाये जाते है ,बल्कि उन्हें बेहतर मार्गदर्शन और प्रेरणा भी दी जाती है।
संस्था के सभी सदस्य समय-समय पर अपना सहयोग देते रहते हैं और इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा संस्था को कई ऐसे सहयोगी और बैक सपोर्टर्स भी लगातार सहायता प्रदान करते हैं, जिनकी मदद से यह सामाजिक अभियान पूरे साल सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।
एनजीओ के अध्यक्ष द्वारा इस प्रयास से कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है और वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। साथ में ही उन्होंने लोगों से ज़रूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान भी किया है।संस्था के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना भी की जा रही है और लोग इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं।
इस दौरान गुड्डू बिष्ट, नेहा बिष्ट, लीला रावत, पूजा नेगी, अंजू बडाली, तथा बबिता कांडपाल आदि उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में सहयोग किया।

