भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बिंदुखत्ता बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट-2026 के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता स्थित बिलीवर्स क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट-2026 के फाइनल मुकाबले में भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर लक्ष्मण खाती ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अकादमी परिवार एवं समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सांसद श्री अजय भट्ट ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिताएं भी इसी दूरदर्शी सोच और संकल्प का परिणाम हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
लक्ष्मण खाती ने कहा कि फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित खेल भावना, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखकर यह विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है कि बिलीवर्स क्रिकेट अकादमी निकट भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करते हुए क्षेत्र और प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं को उचित मंच, संसाधन एवं प्रोत्साहन मिलना अत्यंत आवश्यक है। खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ सकारात्मक सोच, टीम भावना और लक्ष्य प्राप्ति का संकल्प भी विकसित होता है, जो समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
इस अवसर पर अकादमी के कोच श्री सागर सिंह बोरा, श्री बलवंत बिष्ट, श्री देवेंद्र नेगी, श्री प्रकाश मिश्रा, श्री रौनक कंनवाल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, युवा खिलाड़ी, अभिभावक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।