कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन
विधायक मोहन सिंह बिष्ट बोले – कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता उजागर
लालकुआं। विधायक मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक बिष्ट ने कहा कि चार दिन का विधानसभा सत्र कांग्रेस विधायकों के दुर्व्यवहार के कारण महज दो दिन में ही समाप्त करना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हो सकी और योजनाएँ बाधित हो गईं। उन्होंने कहा कि यह आचरण कांग्रेस विधायकों की विकास विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, नारायण सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी , पंकज सिंह, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।