नैनीताल-बरेली रोड का विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण
हल्द्वानी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने आज नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. बिष्ट ने शिवपुरी से हल्दूचौड़ तक बन रही सर्विस लाइन के कार्यों की समीक्षा की तथा हल्दूचौड़ में यू-टर्न कट खोलने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही हल्दूचौड़ एवं गोरा पड़ाव में फुट ओवर ब्रिज (FOB) निर्माण कराने तथा सभी यू-टर्न स्थलों पर चौड़ीकरण किए जाने के आदेश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुमका, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, कमल भट्ट, दिनेश राणा, महामंत्री बालम बिष्ट, राजेंद्र पांडे, प्रद्युम्न दुमका, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्की पाठक सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।