दीपावली पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और पुरोहितों का सम्मान
विधायक बोले – “प्रकाश पर्व हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और सम्मान का संदेश देता है”
लालकुआं (संवाददाता)
दीपावली के पावन अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और पुरोहितों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि दीपावली प्रकाश, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। यह त्योहार समाज में प्रेम, आदर और सम्मान की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और धर्मसेवकों का सम्मान भारतीय संस्कृति की आत्मा है, और इस परंपरा को सहेजना हम सबका कर्तव्य है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुल्बे, मंडल अध्यक्ष हल्दुचौड़ विजय रोहित दुमका, चंद्रिका बिष्ट, मंडल मंत्री विनोद भट्ट, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, युवा नेता कमल जोशी, चंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश पांडे, सोनू पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दीपों की रौशनी, मंगल ध्वनियों और भक्ति संगीत के बीच सम्मान और सेवा की भावना ने दीपावली के इस पर्व को और अधिक उल्लासपूर्ण व प्रेरणादायक बना दिया।