ग्राफिक एरा हल्द्वानी में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हल्द्वानी परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशक, शिक्षकों, कर्मचारियों, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड योग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री हेमंत जोशी तथा नारी शक्ति ट्रस्ट की समन्वयक सुश्री कमला सामंत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एच. एस. सामंत, अल्मीकी बाना, बबीता बाना, संगीता चंद, वैशाली और नीशा ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए नियमित योग को स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिकता की कुंजी बताया।
संस्थान के निदेशक डॉ. एम. सी. लोहानी ने अपने संबोधन में कहा:
“योग भारत की वह अमूल्य और प्राचीन विरासत है जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक व आध्यात्मिक संतुलन भी सुनिश्चित करती है। आज के तनावपूर्ण जीवन में युवाओं और समाज के बीच स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने के लिए विश्वविद्यालय ऐसे आयोजनों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।”
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा स्वस्थ, संतुलित और सद्भावपूर्ण जीवनशैली अपनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।