गोविंद सिंह राणा बने लालकुआं विधायक प्रतिनिधि
क्षेत्रवासियों ने जताया लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने गोविंद सिंह राणा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा लोगों ने विधायक डॉ. बिष्ट का आभार व्यक्त किया।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने इस अवसर पर कहा कि “गोविंद सिंह राणा सदैव क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी निष्ठा और तत्परता को देखते हुए ही उन्हें मेरा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।”
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने कहा कि “विधायक जी ने कोयले की खान से हीरा तराशा है।”
वहीं नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और विधायक जी के विश्वास पर खरा उतरेंगे।
बधाई देने एवं खुशी व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व सभासद विनोद श्रीवास्तव, हरीश नैनवाल, नंदन सिंह राणा, राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, सभासद नेहा आर्य, गीता राणा, कांति कनवाल, हीरा खाती, ममता चौहान, पुष्पा राणा, मुन्नी बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।