हल्दूचौड़ में रामलीला के तीसरे दिन राम स्वयंवर का भव्य मंचन, श्रद्धालुओं से खचाखच भरा पंडाल
हल्दूचौड़ में चल रही ऐतिहासिक श्री रामलीला के तृतीय दिवस पर भगवान श्री राम के स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। रामलीला मैदान में दोपहर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
लीला की शुरुआत में मिथिला नरेश राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए सभी राजा-महाराजाओं को आमंत्रित किया। मंच पर सजे भव्य दरबार में एक-एक कर सभी राजा शिव धनुष उठाने आए, लेकिन कोई भी धनुष को टस से मस नहीं कर सका।
तभी महर्षि विश्वामित्र जी के आदेश पर श्री राम ने आगे बढ़कर शिव धनुष को प्रणाम किया और एक ही झटके में धनुष को तोड़ दिया। धनुष भंग होते ही पूरे पंडाल में जय श्री राम के जयकारे गूंज उठे। इसके बाद माता सीता ने श्री राम के गले में वरमाला डाली, इस अलौकिक दृश्य को देख दर्शक भाव-विभोर हो गए।
रामलीला कमेटी हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश दुमका ने बताया कि रामलीला का मंचन 11 दिनों तक चलेगा और सभी कलाकार स्थानीय क्षेत्र के हैं, जो पिछले कई वर्षों से अभिनय कर रहे हैं।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए हल्दूचौड़ चौकी पुलिस का विशेष सहयोग रहा।
इस दौरान मंच पर हल्दूचौड़ रामलीला कमेटी अध्यक्ष कैलाश चंद दुमका संरक्षक मंडल के उमेश चंद्र कब्डवाल,नंदन दुर्गापाल, इंद्र सिंह बिष्ट , भुवन सिंह पवार ग्राम प्रधान निर्मल जग्गी पवार ,ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, ग्राम प्रधान मुकेश दुमका, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित दुमका,क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र तिवारी,हरीश बिष्ट, दया किशन बमेटा ,दया किशन कब्डवाल ,संजय दुमका, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरेंद्र बोरा, मीडिया सलाहकार योगेश दुमका, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज फुलारा,वरिष्ठ समाज सेवी रमेश चंद तिवारी , कैलाश बमेटा, राजन बिष्ट,अमन सुनाल, पियूष बृजवासी,कपिल राणा ,जसवीर उत्तराखंडी ,राहुल दुमका, कार्तिक बमेटा , नवीन बमेटा, गुड्डू बमेटा , बब्बू दुमका आदि मौजूद रहे।