लालकुआं की जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने DRM से की वार्ता/
लालकुआं।
नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि शुक्रवार को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर रेलवे विभाग की सम्मानित सुश्री वीना सिन्हा, DRM बरेली मंडल के साथ लालकुआं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता हुई।
वार्ता के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2026 से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही लालकुआं क्षेत्र से संबंधित रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण तथा इससे जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि लालकुआं में टेंपो स्टैंड के निर्माण का मुद्दा भी DRM के समक्ष रखा गया। टेंपो स्टैंड को पुराने रेलवे स्टेशन के पास बनाए जाने को लेकर रेलवे विभाग से आवश्यक सहयोग एवं अनुमति के संबंध में चर्चा की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि लालकुआं की जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों के समाधान के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।