शातिर चोरों के गिरोह को पकड़ने पर हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी एसएसपी द्वारा पुरस्कृत।
शातिर चोरों के गिरोह को पकड़ने पर हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी एसएसपी द्वारा पुरस्कृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हल्दुचौड़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
हल्दुचौड़ चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय शातिर चोरों के गिरोह को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। टीम की सतर्कता, मुखबिर तंत्र और त्वरित कार्रवाई के चलते चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए आज एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी महोदय ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित पुलिसकर्मी ही आम जनता का विश्वास जीतते हैं और अपराधियों में कानून का भय पैदा करते हैं।
एसएसपी ने कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।