तहसील दिवस में लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने वितरित किए 57 आर्थिक सहायता चेक
लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट द्वारा तहसील दिवस के अवसर पर आज लालकुआँ तहसील परिसर में उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पात्र लाभार्थियों को कुल 57 आर्थिक सहायता चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर आयोजित तहसील दिवस में क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, रोहित दुमका सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही।