सेंचुरी मिल द्वारा लालकुआं में लगाए स्वास्थ्य शिविर में 832 लोगों ने कराया उपचार, जाच एवं प्राप्त की दवाइयां
लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल द्वारा होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट निःशुल्क स्वास्थ शिविर में विभिन्न जांचों के अलावा 832 लोगों ने उपचार कराने के साथ-साथ दवा प्राप्त की।
रविवार को सेंचुरी पेपर मिल द्वारा आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ शिविर का विधिवत शुभारंभ मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेंचुरी प्रबंधन मिल के आसपास के क्षेत्रों में तमाम जनकल्याण कारी कार्य कर रहा है। मिल प्रबंधन आगे भी जनता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहेगा। इस मौके पर हल्द्वानी के स्पेशलिस्ट चिकित्सको द्वारा शिविर में पहुंचे रोगियों का परीक्षण करने के साथ ही उचित परामर्श व निःशुल्क दवा वितरित की गई। इसके अलावा ब्लड सुगर, कोलेस्ट्रॉल, खून की जांच, ईसीजी, नसों में सुन्नपन की जांच, फेफड़ों की जांच समेत तमाम जांचे निशुल्क की गई। इस दौरान लालकुआं नगर एवं दूर दराज से आए लोगों ने मिल प्रबंधन व चिकित्सको का आभार जताया। प्रातः 10 बजे से दोपहर बाद तक चले उक्त बृहद शिविर में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ लगी रही। कुल 832 लोगों ने अपना उपचार कराते हुए उचित परामर्श लिया तथा विभिन्न जांच कराकर दवा भी प्राप्त की।
इस अवसर पर सेंचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, सेंचुरी पेपर मिल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ शिव शंकर पन्त, डॉ पवन दत्ता, डॉ परवेज अहमद, तुषार पटेल, डॉ भरत पाण्डे, पीएस धोनी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरुला, नारायण सिंह बिष्ट, अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, रविशंकर तिवारी, चौधरी सर्वदमन सिंह, विनोद श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, मोहम्मद आरिफ, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, होली ट्रिनिटी स्कूल की प्रधानाचार्य रितु चौधरी, बीना जोशी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- स्वास्थ्य शिविर में जांच कराते सेंचुरी पेपर मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता
