भाजपा द्वारा निकाले गए हल्दूचौड़ से लालकुआं तक साढ़े 8 किलोमीटर लंबे कम्युनिटी मार्च मैं शामिल हुए सैकड़ो क्षेत्रवासी।
लालकुआं। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर निकाले गए कम्युनिटी मार्च में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए, लगभग साढ़े 8 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा में क्षेत्र वासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट और क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। गायत्री मंदिर से निकली गई उक्त एकता यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लिए लोगों को देख कर पूरा क्षेत्र देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के रंग में डूब गया। शोभायात्रा के दौरान एनसीसी कैडेटों, स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय लोगों ने मार्च को यादगार बना दिया।
यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से यात्रा का स्वागत किया।
एकता यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, पान सिंह मेवाड़ी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुल्बे, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, बॉबी संभल, सरदार गुरदीप सिंह, विनोद श्रीवास्तव, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, उमेश शर्मा, श्रीकांत पांडे, अशोक पढालनी और कैलाश भट्ट सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, एनसीसी कैडेट और समाजसेवी शामिल रहे।