बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव 25 फरवरी की कैबिनेट में लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने संबंधी प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव को आगामी 25 फरवरी को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी है।
बैठक में प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, एचओएफएफ रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव वन श्रीमती कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नैनीताल प्रकाश आर्या, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक कैप्टन सुंदर सिंह खनका सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रभावी रूप से रखा जा सके।
बिन्दुखत्ता वासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में ‘जय भाजपा, जय बिन्दुखत्ता’ के नारों के साथ खुशी का माहौल देखा गया।
स्थानीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का कहना है कि बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का जो संकल्प लिया गया था, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, “शुरू हमने किया है, पूरा भी हम ही करेंगे।”