बिंदुखत्ते के लाखन मेहता बने फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
देहरादून।
कौलागढ़ रोड स्थित एक निजी होटल में उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश शर्मा को सम्मानित किया गया।
आम सभा में उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर दून की गोदावरी थापली को चुना गया। वहीं बिंदुखत्ता हल्द्वानी के लाखन मेहता को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। लाखन मेहता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है।इसके अलावा हेमंत थापा को भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
बैठक में देहरादून जिले में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी समिक्षा गुरुंग को दी गई। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से आए सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान महिला फुटबॉल के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। वहीं देहरादून के बुद्धिमान थापा को तकनीकी प्रमुख के समूह का सदस्य नियुक्त किया गया। साथ ही वीरेंद्र दानू को उत्तराखंड का उप सचिव तथा वंश शर्मा को हरिद्वार जिले का सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।