क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
लालकुआं।
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर
से जीवित, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
लालकुआं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के अनुरोध पर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाए जाने संबंधी पूर्व में विलोपित घोषणा को पुनः जीवित करने का अनुमोदन प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र में नई उम्मीद जगी है और लंबे समय से चली आ रही मांग को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
राजस्व विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में विधानसभा क्षेत्र लालकुआं स्थित ग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की घोषणा की गई थी। अब इस घोषणा को दोबारा प्रभावी किए जाने के निर्णय से प्रशासनिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के इस सकारात्मक कदम का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी, बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा लोगों को भूमि का मालिकाना हक मिलेगा।
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्व ग्राम का दर्जा मिलने के बाद बिंदुखत्ता में सड़क, पानी, बिजली और अन्य विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बिंदुखत्ता क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे विकास की नई शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।