हल्द्वानी नगर निगम में खुला आधार सेवा केंद्र
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने फीता काटकर किया शुभारंभ
हल्द्वानी।
नगर निगम हल्द्वानी परिसर में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ कर दिया गया है। आज बुधवार को नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने फीता काटकर आधार सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र खुलने से क्षेत्र की जनता को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को आधार नामांकन, सुधार और अपडेट जैसे कार्यों के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता के आग्रह और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम में आधार सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी कपिल सिंह, आधार सेवा केंद्र के संचालक आकाश जायसवाल सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी और स्टाफ मौजूद रहे।