ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की महत्वपूर्ण पहल, गरीब युवाओं को मुफ्त कोचिंग….
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने उत्तराखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इस पहल के तहत, युवाओं को सिविल सेवाओं सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने घोषणा की है कि इसी शैक्षणिक सत्र से ग्राफिक एरा राज्य के गरीब परिवारों के बच्चों को बिना शुल्क इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स और होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग कराएगा ।
इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड की प्रतिभाओं को प्रशासनिक सेवाओं के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना है। डॉ घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स की छात्रा रही मिनल नेगी का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन होना उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी न होने का प्रमाण है। मिनल नेगी ने लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा में देश भर में 56वीं रैंक पाकर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है।