ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में निशुल्क चिकित्सा शिविर…..
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून द्वारा आयोजित इस शिविर में निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, बीपी, शुगर, ऑक्सीजन और पल्स की जांच की गई। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया ।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर डॉ एम सी लोहनी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि लगभग 250 से 300 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाग लिया और शाम तक 500 लोगों के पहुंचने की आशंका है ।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी यूनिवर्सिटी (हल्द्वानी ) पंकज पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां और अनुभवी चिकित्सकों की ओर से परामर्श की सुविधा प्रदान की गई । शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली , उन्होंने कहा कि अब तक शिविर में लगभग 250 से 300 लोगों ने जांच एवं परामर्श लिया है और लगभग शाम तक 500 लोगों के शिविर में पहुंचने की आशंका जताई ।